फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चार अप्रैल को सीएम के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन मुस्तैद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बिधूना में चार अप्रैल को संभावित कार्यक्रम हो सकता है। इसको लेकर सोमवार को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने अन्य अधिकारियों के साथ तहसील के पीछे स्थित मैदान का निरीक्षण किया।
लोकसभा सीट कन्नौज की बिधूना विधानसभा क्षेत्र में चार अप्रैल को मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर सोमवार दोपहर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी तहसील के पीछे स्थित मैदान पहुंचे। डीएम नेहा प्रकाश, एसपी चारू निगम, एडीएम एमपी सिंह, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को लेकर मंथन किया।
विज्ञापन

पीछे बने हेलीपैड के साथ जनसभा स्थल का जायजा लिया। डीएम नेहा प्रकाश ने निरीक्षण के दौरान हेलीपैड से कुछ दूरी पर नगर पंचायत द्वारा डाले गए कूड़े में लगी आग को लेकर दिशा-निर्देश दिए। आसपास साफ सफाई की व्यवस्था करने के लिए ईओ बिधूना रामआसरे कमल को दिशा निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हेलीपैड के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

साथ-साथ जनसभा स्थल के बने मंच का निरीक्षण किया। अधिकरियों के निरीक्षण के बाद दमकल की टीम मैदान में पहुंची। जहां जल रहे कूड़े की आग बुझाई। वहीं कस्बा के रोडवेज बस स्टेशन से लेकर अन्य स्थानों पर साफ-सफाई शुरू कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें