फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चलती कार पर स्टंट, युवकों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने की चाह में युवा अपनी जान और दूसरों की सुरक्षा खतरे में डाल रहे हैं। दिबियापुर से कंचौसी जाने वाली नहर पटरी मार्ग पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कुछ युवक चलती कार की खिड़कियों पर खड़े होकर स्टंट कर रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। वायरल वीडियो में एक सफेद कार सड़क पर चल रही है। कार के पिछले दरवाजे खुले थे और दो युवक खिड़कियों से बाहर लटककर स्टंट कर रहे थे। अंदर भी कुछ युवक बैठे थे। युवक खतरनाक स्टंट के दौरान रील बना रहे थे। यह कार कानपुर शहर में पंजीकृत है। यातायात प्रभारी अख्तर हुसैन ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें