फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ओवरलोड-ओवरसाइज वाहनों पर कार्रवाई, 8 सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। परिवहन विभाग ने शुक्रवार को ओवरलोडिंग और नियमों के विरुद्ध संचालित वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एनसी शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। प्रवर्तन कर्मियों ने सदर कोतवाली क्षेत्र की देवकली पुलिस चौकी में जांच की। इस दौरान सात ओवरलोड वाहनों को निरुद्ध कर सीज किया गया। एक ओवरसाइज वाहन को भी निरुद्ध किया गया। अभियान में दो अन्य वाहनों का ऑनलाइन जुर्माना जमा कराया गया। जुर्माना भरने के बाद इन दोनों वाहनों को छोड़ दिया गया। विभाग की इस कार्रवाई से ओवरलोड और ओवरसाइज वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। एनसी शर्मा ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें