औरैया। सोशल मीडिया पर 15 जनवरी को लोडर से जूते उतारते बच्चों का वीडियो वायरल होने के मामले में बीईओ ने एनपीआरसी शिक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है।
बीएसए चंदना राम इकबाल यादव ने बताया कि वायरल वीडियो के संज्ञान में आने पर उन्होंने बीईओ सुधीर गुप्ता को संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बीईओ सुधीर गुप्ता ने बताया कि उन्होंने एनपीआरसी शिक्षक अमर सिंह से सोमवार तक स्पष्टीकरण तलब किया है। 15 जनवरी को वायरल हुए वीडियो पर अमर उजाला ने 16 जनवरी के अंक में खबर प्रकाशित की थी।