फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक की हत्या कर शव रेल ट्रैक पर फेंकने का आरोप

Sat, 18 Mar 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर डेडीकेटिड फ्रेट कारीडोर पर युवक का शव मिलने के मामले में शुक्रवार को पिता ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मामले को आत्महत्या का मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना पहुंचे पुरानी दिबियापुर निवासी रामबाबू पाल ने बताया कि उनका बेटा अनिल कुमार पाल(28) बुधवार शाम घर से निकल आया था। इसके बाद उसे रात भर ढूंढा गया, लेकिन पता नहीं चला। गुरुवार शाम फेसबुक पर बेटे की फोटो दिखी। इसके बाद उन्होंने चिचौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। इस संबंध में थाने के प्रभारी निरीक्षक भोला प्रसाद रस्तोगी ने बताया कि मालगाड़ी के चालक का बयान दर्ज किया गया है। चालक ने बताया कि युवक ट्रैक पर हाथ जोड़कर खड़ा था। शुरुआती जांच में आत्महत्या का लग रहा है। जांच में पता चला है कि अनिल के छोटे भाई ने उसके साथ मारपीट की थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें