फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुलिस मुठभेड़ में किशोरी से शोषण के आरोपी के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Mon, 26 Jun 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर नकेड़ी पुलिया के पास दुष्कर्म के एक आरोपी को घेर लिया। पुलिस देख आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी, रिश्तेदारी में आई एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित था। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची एसपी ने आरोपी से पूछताछ की। वहीं डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात बिधूना कोतवाली प्रभारी ललित कुमार पुलिस के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी चकरपुर, बिधूना निवासी सुमित यादव एरवाकटरा रोड की तरफ बाइक से आ रहा है। पुलिस को उसकी तलाश थी। इस पर पुलिस ने बिधूना-किशनी मार्ग पर स्थित नकेड़ी पुलिया के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख आरोपी सुमित ने अपनी बाइक जंगल की तरफ दौड़ा दी। इस पर पुलिस ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने बाइक को रास्ते में छोड़कर पैदल जंगल के रास्ते भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। इस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें गोली आरोपी सुमित के पैर में लगी। जिस पर वह जमीन पर गिर पड़ा। तभी पुलिस ने मौका पाकर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर बरामद किया। पुलिस ने घायल को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। वांछित के पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार होने की जानकारी मिलते ही एसपी चारू निगम, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ भरत पासवान अस्पताल पहुंचे। जहां एसपी ने आरोपी से पूछताछ की।
इस संबंध में एसपी चारू निगम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिधूना कोतवाली में रिश्तेदारी में आई दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज है। जिसमें वह वांछित था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करने का प्रयास किया। तभी उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें