फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 10वीं की छात्रा बोर्ड परीक्षा को लेकर 21 फरवरी को विद्यालय में प्रवेश पत्र लेने गई। जहां रास्ते में एक युवक किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एक गांव से बुधवार को किशोरी अपने घर से दिबियापुर स्थित विद्यालय में प्रवेश पत्र लेने के लिए गई हुई थी। तभी रास्ते में उसे युवक प्रिन्स मिला। वह छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया। आरोप है कि जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह किशोरी उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। जहां से परिजनों के साथ फफूंद थाना पुलिस के पास पहुंची।
पुलिस को अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें