फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तालाब की जमीन पर कब्जा करने का आरोप

Mon, 19 Feb 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। बिधूना ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत वराहार के मजरा उदनकपुर में कुछ ग्रामीणों की ओर से तालाब की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया। जलनिकासी व्यवस्था अवरुद्ध होने की शिकायत करते हुए पूरे मामले का वीडियो बनाकर अधिकारियों से गुहार लगाई। नायब तहसीलदार ने जल्द मामले का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रविवार को सोशल मीडिया पर तालाब की जमीन पर मिट्टी डालकर कब्जा व जलनिकासी अवरुद्ध करते हुए सड़क पर भर रहे पानी का वीडियो वायरल हुआ। इसके साथ ही ग्रामीणों की ओर से समस्या को देखते हुए शासन प्रशासन से न्याय की गुहार भी लगाई गई। सामने आए वीडियो में उदनकपुर निवासी मुलायम सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने गांव में बने तालाब व खाद के गड्डों पर मिट्टी डलवाकर जल निकासी अवरुद्ध कर दी है। कब्जे के साथ ही सड़क पर घरों से निकलने वाला गंदा पानी भरने लगा है। मामले की भनक लगते ही रुरुगंज चौकी पुलिस भी पहुंची। इस दौरान मिट्टी डलवा रहे कुछ लोग मौके से भाग निकले।
मामले में नायब तहसीलदार ने मौके का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों को जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया। नायब तहसीलदार पीयूष साहू ने बताया कि संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल जमीन से जुड़े कागजात तलब किए गए हैं। टीम गठित कर अवैध कब्जे की जांच कराई जाएगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जलनिकासी दुरुस्त कराने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें