औरैया। डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से उसकी सिर पर गंभीर चोट लगी थी।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कुदरकोट पुलिस चौकी के अंतर्गत गोपालपुर गांव निवासी अमित कुमार (33) पुत्र वीरेंद्र जाटव किसी कार्य से भरथना गया था। मंगलवार रात करीब 9 बजे वह गांव आ रहा था। नूराबाद के आगे रास्ते में डंपर ने टक्कर मार दी। वह सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद परिजन अमित को सैफई पीजीआई ले गए। बुधवार को अमित ने दम तोड़ दिया। अमित की शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी। अमित के दो लड़के हैं। मौत की सूचना पर परिजनों को रो रोकर हाल बेहाल है।