दिबियापुर। हीरा का पुरवा गांव में मंगलवार को बाजार जा रहे युवक को चार युवकों ने घेरकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर पीटा। ग्राम हीरा का पुरवा निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को सायं करीब चार बजे वह बाजार जा रहे थे। गांव के प्राइमरी स्कूल के पास अमित कुमार उर्फ हुकुम सिंह, बबलू, अंकित और शिवम ने उन्हें रोका। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब विनोद ने मना किया तो उनके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर गांव के लोग मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।