फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक विचित्र पहल संस्था ने वधू को सौंपी गृह उपयोगी सामग्री

Sat, 20 Jan 2024 02:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो19एयूआरपी 20- जरूरतमंद की शादी में उपहार देकर मदद करते एक विचित्र पहल सेवा समिति के पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
विज्ञापन

एक विचित्र पहल संस्था ने वधू को सौंपी गृह उपयोगी सामग्री
औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने जरूरतमंद कन्या के घर जाकर को विवाह के लिए सामग्री सौंपी। पदाधिकारी शुक्रवार दोपहर मोहल्ला नरायनपुर निवासी दिव्यांग मंजू देवी के घर पहुंचे। मंजू देवी के पति का वर्ष 2007 में निधन हो गया था। उनकी पुत्री भावना का विवाह कस्बा बाबरपुर निवासी अमन के साथ 20 जनवरी को होना है। मंजू देवी ने बेटी भावना के विवाह में मदद के लिए समिति के सदस्यों से गुहार लगाई थी। समिति, जन सहयोग व मैजिक वीरा केंद्र औरंगाबाद (महाराष्ट्र) की संचालिका रीता जयेश पुरवार ने भावना को सामग्री सौंपी। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता ने बताया कि अब तक समिति व जन सहयोग से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की 62 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में मदद कर चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें