फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डीएफसी ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आया व्यक्ति, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर । थाना क्षेत्र में डीएफसी रेल लाइन पर एक व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लहरापुर निवासी इदरीश (55) डीएफसी लाइन के पास मौजूद था, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से उसे गंभीर चोटें आईं। घायल को सीएचसी दिबियापुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए 100 शैय्या अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। घायल के साथ उसकी भांजी सना निवासी भरथना सरैया जिला इटावा मौजूद है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें