फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ईनामी चोर को पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। बाइक चोरी समेत कई अन्य घटनाओं में वांछित चल रहे पांच हजार के इनामी को पुलिस ने कमलपुर नहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रामसहाय पटेल ने बताया कि बेला थाना क्षेत्र के कैथावा निवासी छोटू उर्फ प्रांशू के ऊपर बिधूना कोतवाली में बाइक चोरी समेत दो मुकदमें दर्ज हैं। वह चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बाद वांछित चल रहा था। एसपी ने इसके ऊपर पांच हजार का इनाम घोषित किया था।
बताया कि गुरुवार रात पुलिस गश्त पर थी, इसी बीच एक युवक संदिग्ध हालात में खड़ा दिखा। पुलिस के पास पहुंचते ही वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा। पूछताछ में उसने प्रांशू होने की जानकारी मिली। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें