फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत जा रहे किसान को वाहन ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। याकूबपुर कस्बे में शुक्रवार तड़के खेत पर जा रहे किसान को कानपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। सुबह होने पर निकले राहगीरों ने खून से लथपथ युवक को देख परिजन व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजनों ने आक्रोश जताते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
याकूबपुर निवासी सर्वेश कुमार (38) पुत्र छोटेलाल का शव गांव के बाहर कानपुर रोड पर पड़ा मिला। मृतक के पिता ने बताया कि बेटा शुक्रवार सुबह चार बजे के करीब खेतों पर जाने की बात कहकर घर से निकला था।
सुबह होने पर हादसे में उसकी मौत की जानकारी मिली। इधर घटना की जानकारी पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और जाम लगाने की कोशिश की।
इसी बीच पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें