इसी जर्जर भवन में सीएमओ को रहते मिले लोग। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अछल्दा। कस्बा स्थित जर्जर सरकारी आवासों के निरीक्षण के दौरान सीएमओ को एक घर में अवैध रूप से एक परिवार रहता मिला। सीएमओ ने तीन दिन में भवन को खाली करने का नोटिस दिया है।
अछल्दा कस्बे के सराय बाजार में कई सालों से स्वास्थ्य कर्मियों के आवास जर्जर पड़े हैं। देखरेख न होने की वजह से एक परिवार यहां पर अवैध रूप से कब्जा कर रह रहा था। गुरुवार को सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव निरीक्षण करने पहुंची और उन्हें सरकारी भवन को खाली करने को कहा। सीएमओ के निर्देश पर अछल्दा सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने उन्हें नोटिस थमाया।
इसके बाद सीएमओ अछल्दा सीएचसी पहुंची। यहां पर स्टोर रूम में दवाइयों का स्टॉक चेक किया। लैब में लगी मशीनें चलवाकर देखीं। अस्पताल के बेड व प्रसव कक्ष की व्यवस्था को परखी। गंदगी मिलने पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इस दौरान डॉ. गौरव, डॉ.आशीष कुमार, फार्मासिस्ट महेश कुमार, शिवेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे।