फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स डे पर 12 माओं को किया सम्मानित

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जायंट्स ग्रुप आफ औरैया ने रविवार को विश्व मातृत्व दिवस पर गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें 12 बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर किया गया। पदाधिकारियों ने उनसे आशीर्वाद लेकर सदैव दूसरों की सेवा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर अरविंद गहोई ने कहा कि आठ मई 1914 को अमरीकी तत्कालीन राष्ट्रपति बुडरो विल्सन ने मई माह के दूसरे रविवार को मां के सम्मानित किया था। तब से लेकर आज तक मई माह के दूसरे रविवार को मदर्स डे पूरे विश्व में मनाया जाता है। कहा कि मां के तुल्य कुछ भी नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां की कुरुणा, स्नेह, ममता और वात्सल्य का रस पीकर ही बड़ा होता है। इस कार्यक्रम का संचालन संस्था के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद्र सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में निदेशक अनुज धनगर, पीसी जैन, डा. मनोज चौरसिया, अनिल गुप्ता, अध्यक्ष आनंद पोरवाल, नितिन वर्मा, डा. सर्वेश आर्य, मोहन अग्रवाल, उमेश गुप्ता, गुरुमीत सिंह, राजेश पोरवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें