फफूंद (औरैया)। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप जीप की टक्कर से बाइक सवार दो गेल कर्मी घायल हो गए जिन्हें स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने एक की हालत को गंभीर बताते हुए सैफई रिफर कर दिया है। शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे जीप सवार कुछ लोग दिबियापुर जा रहे थे। तभी गेल कर्मी अशरफ अली (22 वर्ष) पुत्र मुहम्मद सलीम निवासी मधूपुर थाना चंदौली जिला चंदौली, मोहम्मद हुसैन मंसूरी पुत्र मुहम्मद नत्थू मंसूरी चंदौली जिला चंदौली बाइक से चौराहे की ओर आ रहे थे। रास्ते में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप जीप ने बाइक में टक्कर मार दी। (ब्यूरो)