औरैया। दिल्ली से औरैया रोडवेज बस से आ रहे 21 वर्षीय युवक को जहर खुरानों ने नशीला पदार्थ खिला दिया। जिससे युवक बेहोश हो गया। परिचालक ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार की रात दिल्ली - औरैया बस डिपो पर दिल्ली से औरैया आ रहे युवक को नशीला पदार्थ खिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। गुरुवार की सुबह बस स्टेशन पर आकर रुकी तो युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। रोडवेज परिचालक ने युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।