फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे फोड़े, मिठाई खाई और बोले हैप्पी दिवाली

Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दीपावली पर्व को लेकर सुबह से लोगाें में उत्साह दिखाई दे रहा था। बाजाराें में चारो ओर रौनक दिखाई पड़ रहीं थी। शाम को शुभ मुहूर्त पर भगवान गणेश-लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के बाद दीपक जलाए गए। वहीं लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े। त्यौहार के मद्देनजर बाजार देरशाम तक गुलजार दिखे। इस बार प्रशासन की सख्ती के चलते पुराना नुमाइश मैदान पर आतिशबाजी की दुकानें लगाई गई। घर हो या दुकान सभी रंग बिरंगी झालरों की रोशनी में नहाए दिखे। बाजार में अधिकतर ब्रांडेड मिठाइयाें की भरमार रहीं। सुबह से ही दुकानाें पर ग्राहकाें की भीड़ लग गई। वहीं मिठाई एवं घरों के सजावटी सामानोें की खूब बिक्री हुई, शहर के पुराना नुमाइश मैदान में आतिशबाजी खरीदने के लिए खरीदारों की भीड़ डटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें