औरैया। पुरानी कलेक्ट्रेट से जिला अस्पताल के बीच 1 किलोमीटर के दायरे में निकाली गई पल्स पोलियो जागरूकता रैली को डीएम माला श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने जन सामान्य से अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर दो बूंद पिलाने की अपील की। रैली में सीएमओ, एसीएमओ डा. विनोद सागर, डा. श्याम सूरी सहित स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी के अलावा ज्ञान सक्सेना, डा. सर्वेश आर्य समाजसेवी मौजूद रहे।