फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेल में धूमधाम से मनाया जा रहा हिंदी पखवारा

Tue, 17 Sep 2013 05:37 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। गेल इंडिया लिमिटेड पाता में भी हिंदी पखवारा वृहद रुप से मनाया जा रहा है। 13 सितंबर से शुरू पखवारे में महिलाओं की प्रश्नमंच प्रतियोगिता, अधिकारियों के लिए हिंदी कार्यशाला, हिंदी अनुवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शुभारंभ करते हुए गेल पाता के कार्यकारी निदेशक एमबी गोहिल ने सभी कार्मिकों से अपील की कि हम सभी का दायित्व है कि हम अपने दैनिक कामकाज में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करें। हिंदी सरल है और कार्यालय के कार्यों में अधिक से अधिक प्रयोग कर हिंदी को काफी ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। कार्यकारी निदेशक गोहिल ने केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, महाप्रबंधक पी मुरुगेशन ने पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री वीरप्पा मोइली, महाप्रबंधक आरके चौबे ने सचिव पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार विवेक रे और महाप्रबंधक एसी पांडेय ने गेल के निदेशक मानव संसाधन एम रविंद्रन का संदेश समारोह पढ़कर सुनाया। महाप्रबंधक एसआर दास व सुभाष सिंघल ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें