फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने काटी हाईटेंशन लाइन, आपूर्ति ठप

Sat, 09 Mar 2013 05:32 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल(औरैया)। क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। वहीं जब से शेड्यूल बदल है, बिजली तार चोरी करने वालो की पौ-बारह हो गई है। पूरी रात बिजली सप्लाई बंद होने के चलते तारों की चोरी बढ़ गई है। गुरुवार रात चोरों ने अटसू चांवरपुर के बीच असेनी से आने वाली मेन हाईटेंशन लाइन के चार खंभाें के तार उड़ा दिए। इससे अजीतमल, बाबरपुर सहित आसपास के दर्जन भर गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। सुबह जब सप्लाई नहीं आई तब विद्युत विभाग के कर्मचारियों को चोरी की जानकारी हुई। विद्युत विभाग अजीतमल के जेई राजवीर सिंह ने बताया कि 33 केवीए की लाइन के चार खंभों के तार चोर काट कर ले गए हैं। जिसकी रिपोर्ट कोतवाली अजीतमल में की गई है। तार जुड़वा कर सप्लाई चालू कराने की कोशिश की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें