दिबियापुर । अक्षय नवमी के पर्व पर गुरुवार को महिलाओं ने आंवले के पेड़ की पूजा अर्चना की। सबसे अधिक भीड़ नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में देखने को मिली। यहां पर मौजूद आंवले के पेड़ों के नीचे बैठकर महिलाएं पूजन करके इच्छा भोजन करतीं दिखाईं दीं। अक्षय नवमी को आंवले की पूजा अर्चना करके आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होतीं हैं।