अछल्दा (औरैया)। क्षेत्र के गांव साजनपुर के पास बगीचे में मधुमक्खियों द्वारा किए गए हमले में पांच लोग घायल हो गए । जिनमें दो की हालत गंभीर है। घायलों को परिजनों द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। साजनपुर गांव के पास बगीचे में एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ है। एक पक्षी ने उसमें अपनी चोंच मार दी। इससे मधुमक्खियों ने बगीचे में ही बैठी ब्रह्मा देवी पत्नी मानिकचंद पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने गए गांव के दलवीर, टिल्लू, अशोक, रामकिशोर पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। ब्रह्मा देवी को सीएचसी व दलवीर को परिजन प्राइवेट क्लीनिक पर ले गए।
मधुमक्खियों के हमले से एक की हालत गंभीर