फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पूरे दिन हुई 7.4 एमएम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बुधवार की सुबह से ही बारिश देखने को मिली। जिले के सभी हिस्सों में कभी धीमी तो कभी तेज बारिश होती रही। पूरे दिन हुई बरसात से मौसम सुहावना बना रहा। गर्मी से लोगों को पूरी तरह निजात मिली। अचानक बदले मौसम का आनंद लेने के लिए शाम के समय लोग घरों से बाहर घूमने निकले।
विज्ञापन

बारिश के चलते बुधवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पूरे दिन में 7.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। इधर हवाओं की गति सात से 10 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर-पूरब दिशा में चलीं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि अगले पांच दिनों तक हल्के बादल छाए रहने के कारण 12 से 15 सितंबर के मध्यम तेज हवाओं एवं गरज-चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। कभी भी बारिश और धूप निकलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। मक्का, धान, बाजरा की फसल के लिए यह बारिश लाभकारी होगी।
विज्ञापन

खेतों में पानी बाहर न जाने पाए इसके लिए मेडल को किसान ठीक कर लें। मंगलवार की देर रात हल्की बारिश देखने को मिली। तो वहीं बुधवार की सुबह शहर में कभी हल्की फुहारें तो तेज बारिश देखने को मिली। यही हाल जनपद के अन्य हिस्सों बिधूना, सहार, अछल्दा, दिबियापुर, अजीतमल, फफूंद में देखने को मिली।
पूरे दिन हुई बारिश के कारण अजीतमल कस्बे में मुगल रोड पर बारिश व तेज हवा के दौरान वर्षों पुराना पेड गिर गया। इसकी चपेट में आने से बिजली के तार और खंभे भी टूट गए। इससे कस्बे की बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें