फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाईवे चौड़ीकरण के लिए मांगे 722 करोड़

विज्ञापन
टू लेन बना बेला-औरैया मार्ग होगा फोरलेन। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर। जिला मुख्यालय को प्रदेश मुख्यालय से सीधे जोड़ने की योजना के तहत बिलरायां-पनवाड़ी (बीपी) राजमार्ग का चौड़ीकरण होगा। पीडब्ल्यूडी ने ककोर से बेला तक लगभग 35.6 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन किए जाने के लिए 722 करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाकर भेजा है। स्वीकृति मिलते ही इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

बिलरायां-पनवाड़ी राजमार्ग पर औरैया में जालौन जिले की सीमा से लेकर बेला तक सड़क टू लेन है। जबकि शेष भाग फोरलेन हो चुका है। राजमार्ग पर वाहन यातायात के भारी दबाव के कारण फोरलेन होने से छूटे मार्ग के चौड़ीकरण के लिए कई वर्षों से प्रयास किए जा रहे हैं।
पिछले दिनों मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन से अनुमोदन मिल गया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने मार्ग चौड़ीकरण के लिए इस्टीमेट बनाना शुरू कर दिया। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने पहले चरण में जिला मुख्यालय ककोर को प्रदेश मुख्यालय लखनऊ से जोड़ने के लिए इस्टीमेट तैयार किया है। जिला मुख्यालय ककोर से बेला होकर बीपी राजमार्ग कन्नौज जिले के तिर्वा में लखनऊ एक्सप्रेसवे होते हुए सीधे राज्य मुख्यालय लखनऊ से जाएगा।
विज्ञापन

ककोर से दिबियापुर होते हुए बेला तक चौड़ीकरण में कुल 72242.96 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसमें 31636.82 लाख रुपये सड़क निर्माण में खर्च होंगे। रेल ओवरब्रिज और नहर पुल बनाने में 9687.74 लाख रुपये, भूमि अधिग्रहण में 14880.96 लाख रुपये व बिजली लाइन स्थानांतरण में 1061.14 लाख अनुमानित खर्च का आकलन किया गया है। (संवाद)
नहर पुल, रेल ओवर ब्रिज समेत तीन बड़े पुल बनेंगे
- पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव ने बताया कि रास्ते में पड़ने वाले सभी बड़े व छोटे पुलों को भी चौड़ा किया जाएगा। दिबियापुर में रेलवे ओवरब्रिज से सटकर दाईं तरफ (कमला टाकीज की तरफ) 17 मीटर चौड़ा नया ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव है। दिबियापुर में निचली गंगा नहर के ऊपर बने सिंचाई विभाग के संकरे पुल के साथ छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। वर्तमान में नहर पुल के दोनों ओर 13-13 मीटर चौड़े दो पुल बनाने के प्रस्ताव का इस्टीमेट तैयार किया गया है। सहार के पास दिनवमऊ में निकली नदी पर बने पुल के साथ नया पुल बनाने की योजना है। रास्ते में पड़ने वाले सभी छोटे पुल व पुलियों को भी चौड़ा किया जाना है।
तीस मीटर चौड़ा होगा फोरलेन का राजमार्ग
पीडब्ल्यूडी विभाग ने प्रस्तावित इस्टीमेट में राजमार्ग की चौड़ाई 30 मीटर किए जाने के लिए इस्टीमेट तैयार किया है। इसमें सड़क के बीच में ढाई मीटर का डिवाइडर होगा। सड़क के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर में वर्तमान में सड़क किनारे लगे पेड़ों को स्थानांतरित कर लगाए जाने की योजना है। नगरीय क्षेत्र में सड़क किनारे लगे पेड़ों को कहीं और स्थानांतरित किया जाएगा।
दूसरे चरण में मुख्यालय से जालौन सीमा तक फोरलेन का इस्टीमेट
दूसरे चरण में मुख्यालय ककोर से जालौन जिले की सीमा तक बीपी राजमार्ग के चौड़ीकरण की योजना है। इसके लिए भी इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। ककोर से औरैया में जालौन सीमा तक यमुना नदी के लिए पुल समेत लगभग 400 करोड़ का खर्च आने की संभावना है।
वर्जन
दिबियापुर में बाईपास बनाने के प्रस्ताव के लिए भी इस्टीमेट तैयार कर भेजा जा रहा है। बाईपास बनाने में लगभग 550 करोड़ की लागत आएगी। इसमें लगभग 250 करोड़ रुपये अकेले बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण में खर्च आएगा। अभी जिला मुख्यालय से प्रदेश मुख्यालय को जोड़ने की योजना के तहत बीपी मार्ग के ककोर से बेला के बीच सड़क चौड़ीकरण का इस्टीमेट उचाचाधिकारियों की संस्तुति के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

-अभिषेक यादव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें