फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलचीनगर में पड़े 69.55 फीसदी वोट

Thu, 22 Feb 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
विज्ञापन
मतदान करने को लाइन में लगी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अजीतमल (औरैया)। विकास खंड अजीतमल की ग्राम पंचायत एलचीनगर में प्रधान की मौत के बाद गुरुवार को उपचुनाव कराया गया।  शाम तक 69.55 फीसदी मतदान हुआ। ग्रामीणों ने इस बार सबसे अधिक मत का प्रयोग किया। अजीतमल खंड विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत एलचीनगर में ग्राम पंचायत चंद्रभान सिंह की करीब तीन माह पूर्व एक मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी तब से ग्राम प्रधान की कुर्सी खाली पड़ी थी जिस पर  प्रशासन ने उपचुनाव करवाया। उपचुनाव मेें तीन उम्मीदवार अभिषेक कुमार, प्रवेश कुमार व कमलेश कुमारी अपने भाग्य को आजमाने के लिये मैदान में रहे। एलचीनगर ग्राम पंचायत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एलचीनगर में दो व प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपुर गांव में एक बूथ बनाई गई थी। सुबह से ही मतदाताओं ने बूथों पर पहुंचना शुरू कर दिया था। सुबह के ग्यारह बजे तक करीब 42 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। दोपहर को मतदाताओं की भीड़ कम हो गई थी। दोपहर ढलते ही बूथों पर फि र से लाइन लग गई। शाम तक 69.55 मतदान हुआ। इस दौरान एसडीएम विजय प्रताप सिंह, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति, कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज अटसू उपेंद्रराय सहित भारी पुलिस बल बूथों पर डटा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें