फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार के दिन ही रद्द् रहेगी कानपुर-शिकोहाबाद मेमू ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। रेलवे ने कानपुर-शिकोहाबाद के मध्य ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इन ट्रेनों का संचालन सिर्फ शनिवार के लिए ही बंद किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट के टूंडला कानपुर सेक्शन के मध्य कानपुर से शिकोहाबाद के मध्य चलने वाली मेमू ट्रेनों को उत्तर मध्य रेलवे ने 16 फरवरी दिन शनिवार से 30 मार्च तक निरस्त कर दिया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला परिचालनिक कारणों के चलते लिया है। बता दें कि यह ट्रेन सिर्फ शनिवार के लिए ही निरस्त की गई है। अगले दिन एक अप्रैल से इनका संचालन फिर शुरू हो जाएगा और अगले शनिवार को ट्रेनें अपने समय से चलेंगी। निरस्त ट्रेनों की जगह पर रेलवे की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।


16 फरवरी से 30 मार्च के बीच प्रत्येक शनिवार को निरस्त ट्रेनें
-गाड़ी संख्या 64159 कानपुर-फफूंद
- गाड़ी संख्या 64161 फफूंद-शिकोहाबाद
- गाड़ी संख्या 64164 शिकोहाबाद-फफूंद
- गाड़ी संख्या 64162 फफूंद-कानपुर मेमू

-16 फरवरी से 30 मार्च तक रहेगी यह व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें