सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रथम चरण में शुक्रवार को ब्लाक संसाधन केंद्र ऐरवाकटरा में परीक्षण एवं उपकरण वितरण शिविर में एल्मिको कानपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक राजीव कुमार, आशीष शुक्ला ने शिविर में आए 65 दृष्टि अक्षम व शारीरिक अक्षम बच्चों का परीक्षण किया। परीक्षण के बाद विशेषज्ञों ने 45 बच्चों को लाभार्थी सूची में शामिल किया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए परीक्षण शिविर में एल्मिको कानपुर द्वारा 25 बच्चों को बैटरी सहित कान की मशीन वितरित की गईं। इस मौके पर सर्व शिक्षा अभियान की जिला समन्वयक श्रीमती विनीता दीक्षित ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों के 6 से 14 वर्ष की शारीरिक व दृष्टि अक्षम बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर 15 बच्चों को ट्राई साइकिल, 06 को व्हीलचेयर, 10 को बैसाखी, 08 को कैलीपर्स, 07 बच्चों को सीपी, 03 को एमआर, 02 को ड्रिल किट, 04 को एल्बो क्रैक आदि उपकरण एवं उपस्करण वितरण लाभार्थी सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि चिंहित बच्चों को 22 जनवरी इसी केंद्र पर उपकरण/उपस्कर वितरित किए जाएंगे। जिला समन्वयक श्रीमती दीक्षित ने बताया कि शनिवार को ब्लाक संसाधन केंद्र भाग्यनगर में सुबह 10 बजे से पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।