अछल्दा (औरैया)। नो इंट्री में घुसने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को ऐसे छह वाहनों का चालान किया गया।
कस्बे में आए दिन जाम लगने के कारण भारी वाहनों की नो एंट्री है। इसके बाद भी ट्रक और अन्य भारी वाहनों का गुजरना जारी है। इसे देखकर पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को एसआई दिनेश कुमार ने रेलवे क्रॉसिंग के पास नो इंट्री में घुसे छह भारी वाहनों का चालान कर दिया। (संवाद)