ककोर। एससी एसटी एक्ट का दुरुपयोग रोके जाने की मांग को लेकर जन जागरण समिति ने राष्ट्रपति को संबोधित 59 वां ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को दिया। साथ ही लोगों की समस्याएं भी बताईं।
बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे जन जागरण समिति के पदाधिकारियों ने डिप्टी कलेक्टर प्रवीण दुबे को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग करते हुए समिति के प्रदेश अध्यक्ष महेश पांडेय ने बताया कि जब तक एससी एसटी एक्ट में संशोधन नहीं हो जाता तब तक हर महीने ज्ञापन दिया जाता रहेगा। उन्होंने बताया कि लोग इस एक्ट का दुरुपयोग कर लोगों को झूठे मुकदमे में फंसा रहे हैं। सरकारी धन लेकर दुरुपयोग किया जा रहा है।
समिति ने एक्ट में संशोधन के साथ ही मुकदमे दर्ज कर लाभ लेने वालों से रिकवरी कराने की मांग की। इस दौरान रामनाथ त्रिपाठी, शिव शरण शर्मा, गंगाचरण सविता रमाशंकर राजपूत, बलराम भदौरिया, सुरेश सिंह राजावत, भानु प्रकाश निषाद, श्याम बाबू शर्मा, राम सनेही निषाद आदि रहे।