फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक दिबियापुर को सौंपा मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 01एयूआरपी 27- विधायक दिबियापुर को ज्ञापन सौंपती महिला समाख्या की महिलाएं।
विज्ञापन

महिला समाख्या का बजट बढ़ाने की मांग
औरैया। महिला समाख्या के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत को सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें महिलाओं ने कहा कि महिला समाख्या परियोजना बहुत ही लाभकारी व महिलाओं के लिए कार्यकारी है। ग्रामीण स्तर पर महिलाओं और किशोरियों के साथ सशक्तिकरण पर काम करती है और सरकार की योजनाओं से भी जनता को जागरूक करने का प्रयास करती है। बताया कि जिले के सातों ब्लॉकों में 800 समूह काम कर रहे हैं। इनमें 14930 महिलाएं जुड़ीं हैं। कहा कि सरकार की सोच के प्रयास को सार्थक इन महिलाओं की मदद से किया जाता है। वर्तमान में हमारे कार्यक्रम का बजट 10 करोड़ मिला था। आगामी बजट सत्र 2019-20 में घटकर दो करोड़ ही मिला है। इसमें कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी का वार्षिकर वेतन भी पूरा नहीं होता है। महिलाओं ने बजट को बढ़ाने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें