फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः बीडीसी की तीन सीटों पर 50.68 फीसदी मतदान

विज्ञापन
मतदान केंद्र पर मौजूद मतदाता व महिला पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। ऐरवाकटरा ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन पदों पर गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक 50.68 प्रतिशत मतदान हुआ। देर शाम पोलिंग पार्टियों ने ब्लाक में पेटियां जमा की। शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य की वार्ड संख्या 32 शेखुपूर, 40 पुनावर व 43 रामपुर खास की सीट करीब एक साल से खाली चल रही थीं। निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर गुरुवार को इन तीनों वार्ड संख्या में मतदान कराया। पांच केंद्रों पर 4,868 मतदाताओं को मतदान करना था।
सेक्टर मजिस्ट्रेट जितेंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 32 में 1716 मतों में 706 (41.14 प्रतिशत) , वार्ड संख्या 40 में 1477 मतों में 906 (61.34 प्रतिशत) व वार्ड संख्या 43 में 1675 मतों में से 855 (51.04 प्रतिशत) मतदान हुआ हैं। तीनों सीटों पर कुल 50.68 प्रतिशत मतदान हुआ हैं। तीन पदों के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन

देर शाम मतदान समाप्त होने के बाद फैसला मतपेटिकाओं में बंद हो गया। शुक्रवार को मतगणना के बाद फैसला होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान में शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ है। पोलिंग पार्टियों ने ब्लाक में पेटियां जमा कर दी है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के बाद प्रमाण घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें