औरैया। यातायात पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान पांच ऑटो व 30 बाइकों के चालान काटे गए।
यातायात प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी ने टीम के मृत्युंजय पांडे, सुरेश कुमार, कमलेश एवं होशियार सिंह के साथ में चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया।
यातायात प्रभारी ने बताया कि दिबियापुर तिराहे पर दिबियापुर की तरफ से ओवरलोड सवारियां लेकर आ रहे पांच ऑटो को रोककर चालान काटे गए। इसके साथ ही बिना सीट बेल्ट, हेलमेट व मास्क मिले 30 बाइक चालकों के भी चालान काटे गए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए गए।