फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अवैध खनन व परिवहन में 49 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदोई। अवैध खनन व परिवहन के साथ ही ओवरलोडिंग में पकड़े गए 19 वाहनों के स्वामियों पर प्रशासन ने आठ लाख 9,575 रुपये का जुर्माना लगाया है। प्रशासन ने सभी को 30 दिन के अंदर जुर्माना राशि जमा किए जाने के आदेश दिए हैं। चेतावनी दी है कि जुर्माना अदा न करने पर इसकी वसूली बकाया राजस्व की भांति कराई जाएगी।

खनन निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि अभियान जारी है। अगस्त में पकड़े गए वाहनों में मिट्टी खनन में मंझिला थाना क्षेत्र के परसई निवासी मनोज कुमार पर 50 हजार, बाराबंकी के सीहामऊ भैंसुरिया निवासी संजय अवस्थी पर डंपर के लिए 25,500 रुपये, लखनऊ के जानकीपुरम के बक्शी का तालाब निवासी शिवजी शर्मा पर 25,500 रुपये का जुर्माना लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 10 टायर ट्रक में साधारण बालू परिवहन के लिए अटवा असिगांव निवासी इदरीश गाजी पर 38,860 रुपये, शाहजहांपुर के कांट के बासखेड़ा निवासी अंबुज वर्मा पर ट्रैक्टर-ट्राली में मिट्टी खनन के लिए 50,375 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बताया गया कि डंपर से गिट्टी के परिवहन पर उरई जालौन के जलालपुर चिरगंवा निवासी राहुल सिंह यादव पर 44,200 रुपये, ट्रक में मौरंग के अवैध परिवहन पर औरैया के गोपालगंज निवासी राजेश कुमार पर 49 हजार का जुर्माना लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें