दिबियापुर (औरैया)। बिजली विभाग के अलग-अलग फीडरों से 35 लाख के बिजली के तार व अन्य सामान चोरी हो गया। अवर अभियंता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अवर अभियंता विवेक खरे ने बताया कि दिबियापुर से सेहुद बंबा तक लगभग साढ़े तीन किलोमीटर दूर तक का चोरों ने तार काट दिया है। यह लाइन चिचौली स्थित जिला चिकित्सालय को बिजली आपूर्ति करती थी। बाद में औरैया फीडर से आपूर्ति होने लगी। वहीं दिबियापुर से कंचौसी मोड़ मिर्ची ढाबा तक का लगभग सात किलोमीटर तक का तार चोर काट ले गए। लगभग 31 किलोमीटर लंबा तार चोरों ने काटा है। इसके साथ ही पोल, इंसुलेटर व अन्य बिजली का समान का भी गायब है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।