फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 30 मिनट की बारिश ने उमस भरी गर्मी से दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सावन के तीसरे दिन बुधवार की सुबह से ही तेज धूप देखने को मिली। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। दोपहर बाद अचानक मौसम में आए बदलाव के चलते लगभग 30 मिनट तक बारिश हुई, इससे लोगों को राहत मिली। वहीं शहर के विभिन्न मोहल्लों व बाजारों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह से ही उमस भरी गर्मी के कारण शहरवासी परेशान थे। बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे हल्की फुहारें देखने को मिली। इससे मौसम में बदलाव के आसार थे, लेकिन कुछ ही क्षणों बाद निकली तेज धूप ने लोगों को चिपचिपाती उमस भरी गर्मी से बेहाल कर दिया। तेज धूप के कारण बाजारों में भीड़ नहीं देखने को मिली। इधर दोपहर दो बजे के करीब बादल छाए। इसके कुछ ही देर बाद लगभग 30 मिनट हुई तेज बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से पूरी तरह निजात दिलाई।
बारिश के चलते अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि उत्तर-पूरब दिशा में आठ से 10 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं दर्ज की गईं। मौसम में आर्द्रता 55 और 81 प्रतिशत दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि 25 और 26 को बादल छाए रहने के साथ ही धूप निकलने के आसार है। 26 के बाद से बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 28 जुलाई तक मध्य तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की वर्षा के आसार है। इस सप्ताह न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की उम्मीद दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

बारिश के चलते शहर के मोहल्ला रुहाई, गुरुहाई, प्रार्थू गली, बनारसीदास, पढ़ीन दरवाजा, नरायनपुर, गौशाला रोड, किराना बाजार, शहीद पार्क मार्केट, आवास विकास कालोनी, फूलमती मंदिर मार्केट, नेबिलगंज, आर्य नगर, गायत्री नगर आदि में जलभराव देखने को मिला। बारिश के दौरान लोग बाजारों में जहां-तहां रुके। बारिश थमते ही सड़क पर भरे गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर हुए। इधर बारिश के चलते बाजारों में सन्नाटा छा गया। जिसके चलते शाम ढ़लते बाजार जल्दी बंद हुए। मौसम में आई तब्दीली के चलते बस्तियों में देर शाम लोग सड़कों पर घूमते व घरों के बाहर चबूतरों पर बात करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें