एरवाकटरा (औरैया)। क्षेत्र में सोमवार को एक महिला सहित तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई। लगातार हो रही मौत से लोग दहशत में हैं।
ऐरवा कुइली निवासी 61 वर्षीय गोपी चंद्र यादव की तेज बुखार आने से मौत हो गई। ऐरवा ब्लॉक निवासी 64 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को तीन दिन पूर्व बुखार आने पर कन्नौज जिला में भर्ती कराया गया था। रविवार को हालत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। वहीं एरवा टीकुर निवासी 54 वर्षीय मीना दीक्षित की बुखार आने से मौत हो गई। (संवाद)