फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 148 चिह्नित क्षेत्रों से संचारी रोग की संभावना मिटाने को जुटी 25 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




औरैया। संचारी रोग अभियान को शासन स्तर से विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस बार स्वास्थ्य विभाग जिले में चिह्नित 148 क्षेत्रों में अभियान चलाएगा। इन्हें संचारी रोग के कारकों से मुक्त कराने के लिए इन टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लोकसभा चुनाव के दौर में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए तमाम उपक्रमों को जनहित में जारी रखा गया है। इस क्रम में संचारी रोग अभियान को धरातल पर गहनता से उतारा जा रहा है। मच्छर जनित रोग डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया से लेकर संक्रामक बीमारियों को न पनपने देने को लेकर कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन

इस कड़ी में साफ-सफाई को लेकर जागरूकता से लेकर जलभराव के चलते लार्वा का खत्म किया जाना है। इसके पिछले पांच सालों में बुखार के एक मुश्त मामलों के चिह्नित हुए 148 क्षेत्रों पर विभाग की निगाहें पहुंची हैं। इसमें रुरुगंज के ऐली, औरैया शहर के बनारसीदास, कांशीराम कालोनी समेत काफी संख्या में क्षेत्रों पर काम शुरू किया गया है। संबंधित क्षेत्र में जिले स्तर से चुनी गई 25 स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंच रही हैं।
निकायों के सभासद से लेकर ग्राम प्रधान, सचिव, सफाई कर्मी के सामूहिक सहयोग से सफाई व्यवस्था के साथ लार्वा को नष्ट करने व जलभराव को खत्म कराया जा रहा है। मच्छरों की समस्या को खत्म करने के लिए फागिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन




-

वर्जन



‘पिछले सालों में जिले के 148 क्षेत्र में संचारी रोग से जुड़े बुखार व संक्रामक मामले ज्यादा आए थे। इन चिह्नित स्थानों पर विशेष सजगता बरतते हुए 25 टीमों को लगाया गया है। जिन्हें संचारी रोग की संभावना को खत्म करने के लिए लगाया गया है।’-डॉ. सुनील कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें