फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः 22 खंभे नहीं हुए ठीक, 50 गांव की बिजली ठप

विज्ञापन
रानी दिबियापुर में ट्रांसफार्मर समेत गिरा बिजली का पोल । संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर/ककोर। तेज आंधी के कारण शुक्रवार रात दिबियापुर, कंचौसी क्षेत्र में कई बिजली के खंभे व कुछ जगह ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। दूसरे दिन भी शनिवार को टूटे 22 खंभे बदले नहीं जा सके। इससे 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। अधिकारियों का कहना है कि नए खंभे लगाकर रविवार सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर दिबियापुर क्षेत्र में आई 15 मिनट की तेज आंधी ने बिजली विभाग का सबसे अधिक नुकसान किया। दिबियापुर के ककराही बाजार, भगवतीगंज एवं सैनिक नगर फीडरों समेत आसपास के सैकड़ों गांवों की बिजली गुल हो गई थी। बिजली कर्मियों ने शुक्रवार देर रात तक क्षतिग्रस्त खंभों से संबंधित क्षेत्रों एवं गांवों को छोड़कर दिबियापुर के तीनों फीडरों एवं गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी थी।
अधिकारियों ने विभागीय ठेकेदार को क्षतिग्रस्त खंभे बदलने के लिए कहा है। शाम तक खंभे आने के बाद क्षतिग्रस्त खंभों को बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुरानी दिबियापुर में खंभे क्षतिग्रस्त होने के कारण 50 गांवों में अंधेरा है। एसडीओ विद्युत वितरण खंड अनुराग पांडेय ने कहा कि देर शाम तक खंभे आ जाएंगे। इसके बाद क्षतिग्रस्त खंभे बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीद जताई कि रविवार को सभी प्रभावित गांवों को बिजली मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें