औरैया। यूपी बोर्ड की परीक्षा की शनिवार को 21861 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं गईं। जिले में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक हृदय नरायण त्रिपाठी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं तीन सेंटरों पर जांची जा रही है। जिसमें चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय में 9368, गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज बिधूना में 9116 व जिला पंचायत इंटर कालेज मुरादगंज में 3377 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। सभी सेंटरों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। संवाद