औरैया। टीका उत्सव में मंगलवार को 2161 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।
टीका उत्सव कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को तीसरे दिन जिले में 47 सेंटरों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए 1746 लोगों ने पहली डोज जबकि 415 ने दूसरी डोज लगवाई है। टीका उत्सव के दौरान 3.53 प्रतिशत डोज नष्ट हुईं हैं। बताया कि आंबेडकर जयंती पर सभी 47 सेंटरों पर टीका उत्सव मनाया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है, सोशल डिस्टेंस और कोरोना गाइड लाइन का पालन कराते हुए लाभार्थियों का टीकाकरण करें।