फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः 21 टेंडर निरस्त, अब ऑनलाइन पड़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले की सड़कों पर पैचवर्क काम कराने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बिना विज्ञापन प्रकाशन के दिए गए 1.60 करोड़ के 21 टेंडर डीएम ने निरस्त कर दिए हैं। इस खबर को दो दिन पहले ही अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित कर पीडब्ल्यूडी विभाग की पोल खोली थी। जिसमें अब जाकर कार्रवाई हुई है। अब इन टेंडरों को लेकर ऑन लाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग ने औरैया के सभी प्रमुख मार्ग, चौराहे, पुलिया को दुरुस्त कराने के साथ रंगाई-पुताई करने के 1.60 करोड़ के 21 टेंडर निकाले थे। जिसका निविदा प्रकाशन के लिए सूचना विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। टेेंडर खुलने के लिए जब सहायक अभियंता अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह से मिले तो एडीएम ने निविदा विज्ञापन की कॉपी मांगी।
पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी नहीं दिखा सके। मामले में एडीएम ने अपने सूत्रों से विज्ञापन प्रकाशन का जानकारी जुटाई तो हकीकत सामने आई। इन निविदा के लिए कोई प्रकाशन ही नहीं कराया गया था, इसके बाद टेेंडर निरस्त करने की संस्तुति के साथ एडीएम एमपी सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से 10 व 12 नवंबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की पोल खोली थी। जिसमें मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सभी 21 टेंडर निरस्त करने की कार्रवाई की। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने इस काम के लिए नए सिरे से ऑन लाइन आवेदन मांगने की भी बात कही है।
ऑनलाइन भी होगा विज्ञप्ति का प्रकाशन
अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव ने बताया कि सोमवार से टेंडर डालने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। बताया, निरस्त हुए 21 टेंडर के साथ दस और टेंडर के लिए सूचना विभाग को विज्ञप्ति प्रकाशन कराने के लिए पत्र प्राप्त कराया जाएगा। इसके साथ लोक निर्माण विभाग अपने पोर्टल पर ऑनलाइन विज्ञप्ति का प्रकाशन करेगा और ठेकेदारों के लिए टेंडर डालने की प्रक्रिया खुल जाएगी। समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशन की कॉपी सूचना विभाग दो से चार दिन में प्राप्त करा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें