फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 21 एमएम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, बस्तियां जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शुक्रवार की दोपहर बाद हुई बारिश ने लोगों को उमस से राहत दिलाई, लेकिन शहर में अधिकांश बस्तियों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर बारिश में लोग घरों की छतों पर भीगते दिखे। तो वहीं देर शाम पार्कों व मुख्य मार्गों पर चहल-पहल देखने को मिली।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह से ही बादल छाए थे, लेकिन दोपहर के समय अचानक छाई धूप के चलते लोगों को चिपचिपाती उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। लगभग दो बजे अचानक बादलों छाए और रिमझिम बारिश हुई। यह स्थिति जनपद के कई हिस्सों में देखने को मिली। लेकिन यह मौसम कुछ देर देखने को मिला। हालांकि इस रिमझिम से लोगों को गर्मी राहत मिली। बाजारों में मौजूद लोग घरों को लौटने लगे। वहीं शाम चार बजे तेज बारिश देखने को मिली।
इससे न केवल बाजारों बल्कि बस्तियों में जलभराव देखने को मिला। शहर के मोहल्ला नरायनपुर, आवास विकास कालोनी, तिलक नगर, गोविंद नगर, ओम नगर, पढ़ीन दरवाजा, बनारसीदास, गायत्री नगर मोहल्लों में स्थितियां खराब नजर आईं। यही नहीं गोशाला रोड, किराना बाजार, गुड मंडी, फूलमती मंदिर मार्केट, नेबिलगंज, लेडीज मार्केट, संजय गेट के आस-पास काफी देर तक पानी भरा रहा। इससे होकर लोगों को निकलना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ.अनंत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को तापमान में गिरावट देखने को मिली है। अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि हवाएं आठ से 10 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में चलीं। मौसम विशेषज्ञों ने 10 जुलाई तक मध्य तेज हवाओं एवं गरज-चमक के साथ स्थानीय स्तर पर भारी वर्षा होने के आसार जताए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें