फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 21 अपराधियों को सजा, दुष्कर्म दोषी को उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पुलिस के ऑपरेशन कनविक्शन के तहत जून माह में 21 अपराधियों को न्यायालय ने सजा सुनाई है। पुलिस की प्रभावी पैरवी और निगरानी के चलते यह सफलता मिली। इनमें दुष्कर्म के एक दोषी को आजीवन कारावास दिया गया। अजीतमल क्षेत्र के 2019 के दुष्कर्म मामले में दोषी को सश्रम आजीवन कारावास और 30 हजार रुपये का अर्थदंड मिला। सदर कोतवाली से अभियुक्त सुनील को 15 वर्ष का सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये का अर्थदंड दिया गया। अभियुक्त जीतू को 4 वर्ष का कारावास और 25 हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा। पुलिस ने आर्म्स एक्ट, एक्साइज एक्ट और सामान्य अपराधों में भी सख्ती बरती। जून माह के दौरान कुल 21 मामलों में अभियुक्तों को सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें