फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खराब परीक्षा परिणाम वाले 20 विद्यालय दूसरों से लेंगे सीख

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उतर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 2024 की परीक्षा में खराब रिजल्ट देने वाले विद्यालयों को लेकर विभाग सख्त है। ऐसे विद्यालय उनसे सीख लेंगे जिनका परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। जनपद में ऐसे 20 स्कूलों को चयनित किया गया है, जिनका परीक्षा परिणाम 75 प्रतिशत से कम रहा है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया गया था। परिषद चाहता है कि सभी स्कूलों का बेहतर रिजल्ट रहे। 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों को चिह्नित किया गया है। ऐसे विद्यालयों की लिस्ट जिला स्तर से तैयार कर ली गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव ने ऐसे 20 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है, कि स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए वह बेहतर परिणाम देने वाले संबंधित स्कूलों में भ्रमण करेंगे। जहां जाकर वह शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के तरीके समझें। इससे कि अबकी बार अच्छा रिजल्ट वह दे सकें। पत्र में निर्देशित किया गया है कि संवाद के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं का आदान-प्रदान कर अपने विद्यालय के कैलेंडर में शामिल कर कार्ययोजना 18 मई तक कार्यालय में जमा करें।
-

इन विद्यालयों का खराब रहा परीक्षा परिणाम

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहार, राजकीय हाईस्कूल पाता, स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज सहायल, श्रीराधा बल्लभ इंटर कॉलेज फफूंद, जनता इंटर कॉलेज ककोर बुजुर्ग, श्री भगवानदास इंटर कॉलेज हरचंदपुर, जनता इंटर कॉलेज नुनारी पुर्वा सुजान, श्रीश्रीराम इंटर कॉलेज देवरपुर, जनता इंटर कॉलेज बिरुहनी, श्री एलएसटीएस इंटर कॉलेज महु, श्री राधारमण हायर सेकेंड्री स्कूल फफूंद, केएचएस इंटर कॉलेज बेला, श्री देहाती इंटर कॉलेज नेबिलगंज अछल्दा, श्रीआरएस इंटर कॉलेज पन्हर, श्री शिव इंटर कॉलेज टिडवा याकूबपुर, मानस इंटर कॉलेज कंचौसी बाजार, किसान इंटर कॉलेज भाग्यनगर, तोमर रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज अरियारी, पं. आत्माराम मिश्रा इंटर कॉलेज क्योटरा, आरके इंटरमीडिएट कॉलेज कुदरकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें