फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 860 मीटर के यमुना पुल पर 20 गड्ढे, दिख रहीं सरिया

Sun, 30 Apr 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल पर खतरा बढ़ता जा रहा है। 860 मीटर लंबे इस पुल पर 20 गड्ढे ऐसे हो गए जिनमें सरिया दिखाई देने लगी हैं। इससे वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। पिछले छह माह से मरम्मत में हो रही देरी के कारण अब पुल के अस्तित्व पर भी खतरा मंडराने लगा है। इधर, मरम्मत के लिए होने वाली टेंडर प्रक्रिया भी ठप पड़ी है।
विज्ञापन

बिलराया-पनवाड़ी मार्ग के स्टेट हाईवे पर बने यमुना पुल का छह माह बाद भी निर्माण व मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। यह पुल जालौन और औरैया जिले को जोड़ता है। भले ही 10 नवंबर से भारी वाहनों का संचालन बंद करा दिया गया हो, लेकिन चौपहिया हल्के वाहन व सवारी वाहनों का आवागमन जारी है। इधर, पुल पर हुए गड्ढों और निकले नुकीले सरिया से हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। इसके साथ ही पुल के किनारे का हिस्सा भी जर्जर होने लगा है। इसकी मुख्य वजह भार कम करने के लिए हटाई गई ऊपरी सतह और लोड बढ़ना माना जा रहा है। यही कारण है कि मुख्य सरफेस के सरिया बाहर दिखने लगी है। कुछ सरिया वाहनों के लगातार गुजरने के कारण टूट भी गई है। जिससे खतरा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।
छह माह से कार्य प्रगति का बोर्ड चिढ़ा रहा मुंह
पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर 11 नवंबर से भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई थी। इसके उपरांत पुल के दोनों तरफ औरैया व जालौन जिले की सीमा में विभाग की ओर से सावधान पुल क्षतिग्रस्त है, मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। कृपया धीरे चले लिखा बोर्ड लगा दिया गया था। इस बीच अधिकारियों की ओर से हर माह बदल-बदल कर बयान दिए जाते रहे। जनवरी माह में पुल की मरम्मत का काम शुरू कराए जाने, इसके उपरांत फरवरी के आखिरी सप्ताह, फिर मार्च और अब अप्रैल भी निकल गया। बावजूद इसके आज तक मरम्मत का काम तो शुरू नहीं हो सका। पुल के दोनों तरफ कार्य प्रगति पर लिखे बोर्ड लोगोंं को मुंह चिढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

अनदेखी से पुल की हालत हुई खस्ता, उठने लगे सवाल
शेरगढ़ घाट पर बना पुल महज 29 साल में ही दम तोड़ गया। इस पुल का तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने तत्कालीन लोक निर्माण विभाग एवं संसदीय कार्य मंत्री बेनी प्रसाद की अध्यक्षता में 23 जून 1994 को उद्घाटन किया था। पुल की दुर्दशा पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की अनदेखी का नतीजा है। अब पिछले लगभग छह माह से दोबारा से अनदेखी की जा रही है। इसमें अभी तक पुल की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं कराया गया। इससे अब पुल के अस्तित्व पर ही सवाल उठने लगे हैं।

वर्जन
पुल की मुख्य सतह पर गड्ढे व दिख रहीं सरियों की जानकारी नहीं है। पुल की यह स्थिति चिंतनीय है। इसके लिए तत्काल जेई को भेजकर मौका मुआयना कराए जाने को निर्देश दिए जा रहे हैं। टेंडर होते ही दुरुस्त कराया जाएगा।- अभिषेक यादव, अधिशासी अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें