मुरादगंज (औरैया)। कस्बे के फफूंद रोड स्थित दो दुकानों में रविवार देर शाम आग लग गई। इसमें करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया।
दलेलपुर निवासी तैमूर ने बताया कि जिला पंचायत इंटर कालेज के सामने उसकी साइकिल मरम्मत की दुकान है। बगल में कस्बे के ही नाजिम की नाई की दुकान है। रविवार रात दोनों दुकानों में आग लग गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक सब राख हो गया।