फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लीपर बस ने कार में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। बेला-बिधूना मार्ग पर शनिवार रात स्लीपर बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव याकूबपुर निवासी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता के पिता ओम प्रकाश गुप्ता की इटावा में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। शव को एंबुलेंस से लेकर वह कार से सुनील गुप्ता के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में बेला-बिधूना मार्ग पर स्थित गांव पुर्वादूजे के पास तेज रफ्तार स्लीपर बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार अनिल गुप्ता और सुनील गुप्ता घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को घर भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें