दिबियापुर(औरैया)। दिबियापुर के सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रह्मपाल सिंह भदौरिया की 62 वर्षीय पत्नी मिथलेश भदौरिया को कुछ दिन से बुखार आ रहा था। सोमवार शाम अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें दिबियापुर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं नगर निवासी एक पेंट्स व्यवसायी के 30 वर्षीय पुत्र की बुखार से मौत हो गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ शिशिर पुरी ने बताया कि मौत का कारण टीम भेज कर पता लगाया जाएगा। (संवाद)